पटना में नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अगमकुआं के TV टावर के पास नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 415 पीस नशीली सुई मिली।
पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने दवा मंडी के GM रोड स्थित यूनिक फार्मा की दुकान और गोदाम में छापेमारी की। यहां से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया।
पूर्वी SP शैलजा दास के अनुसार, अब तक कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने 4,290 पीस नशीली सुई और 5,544 पीस नशीले टेबलेट बरामद किए हैं। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इनके आधार पर दूसरे ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। जांच में गोदाम मालिक की संलिप्तता की बात भी सामने आई है। बरामद दवाओं की कीमत का आकलन किया जा रहा है।