Sun, Nov 01, 2026 Updated 02:37 PM IST
क्राइम (Crime) 2 मिनट रीडिंग

पटना में सुबह सुबह 12 लाख रुपए की चेन स्नेचिंग

खास बातें (Key Highlights)
पहले गर्दनीबाग फिर दीघा में बाइक सवार महिला ने चेन झपटी
दैनिक खबर ब्यूरो, पटना
पटना में सुबह सुबह 12 लाख रुपए की चेन स्नेचिंग
पटना में सुबह सुबह 12 लाख रुपए की चेन स्नेचिंग
दैनिक खबर के WhatsApp चैनल से जुड़ें बिहार और देश की हर ब्रेकिंग खबर सीधे अपने फोन पर पाएं
फॉलो करें

पटना में बुधवार को एक ही दिन में चेन झपटमारी की दो बड़ी वारदात सामने आई हैं। पहली घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के साधनापुरी पार्क के पास हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार राकेश सिंह के गले से चेन झपट ली। राकेश सिंह ने बताया कि वह सुबह मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान साधनापुरी पार्क के पास सब्जी खरीदने के लिए रुके थे। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बाइक के पीछे बैठी महिला ने उनके गले से चेन झपट ली। घटना के बाद दोनों बदमाश तेजी से फरार हो गए।


वहीं दूसरी घटना दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ के पास हुई। यहां पंकज नाम के युवक से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 7 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली। बताया गया कि बाइक पर एक युवक के साथ पीछे महिला भी बैठी थी। महिला ने मौका देखकर पंकज के गले से चेन झपट ली और दोनों फरार हो गए।

एक ही दिन में हुई दोनों घटनाओं के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर झपटमारों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ऐप खोलें