Sun, Nov 01, 2026 Updated 02:38 PM IST
पटना (Patna) 2 मिनट रीडिंग

दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग की जागरूकता रैली, 54 पंडालों को नोटिस

खास बातें (Key Highlights)
पटना में इस बार 32 प्रतिशत अधिक बने पूजा पंडाल, 80 संवेदनशील पंडालों की विशेष निगरानी
दैनिक खबर ब्यूरो, पटना
दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग की जागरूकता रैली, 54 पंडालों को नोटिस
दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग की जागरूकता रैली, 54 पंडालों को नोटिस
दैनिक खबर के WhatsApp चैनल से जुड़ें बिहार और देश की हर ब्रेकिंग खबर सीधे अपने फोन पर पाएं
फॉलो करें

पटना। दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान आग से बचाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार सुबह पटना में अग्निशमन विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में लोदीपुर, सचिवालय और कंकड़बाग फायर स्टेशन की टीमें और अग्निशमन वाहन शामिल हुए। इस दौरान पूजा पंडालों में आग से बचाव के उपायों को अपनाने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की गई।

अग्निशमन विभाग के फायर डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वाले आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा समितियों को जारी एडवाइजरी के अनुसार सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करना होगा।

इस बार पटना जिले में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 32 प्रतिशत अधिक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। जिले में लगभग 1500 पंडाल तैयार किए गए हैं। इनमें से करीब 80 पंडाल संवेदनशील श्रेणी में हैं, जिनकी विशेष निगरानी की जा रही है। वहीं, अग्नि सुरक्षा के मानकों को पूरा नहीं करने वाले 54 पूजा पंडालों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

जागरूकता रैली के दौरान अधिकारियों ने आग से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने, बिजली के तारों की सही व्यवस्था रखने और अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने पर जोर दिया।

इस मौके पर डीएफओ अभिषेक कुमार, लोदीपुर के अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार, सचिवालय और कंकड़बाग के अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारियों सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ऐप खोलें