Sat, Oct 31, 2026 Updated 02:26 PM IST
पटना (Patna) 2 मिनट रीडिंग

IPS अधिकारियों का फेरबदल,6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

खास बातें (Key Highlights)
चंद्र प्रकाश दूसरी बार बने पटना के सेंट्रल एसपी, ममता कल्याणी का चार महीने में तबादला
दैनिक खबर ब्यूरो, पटना
IPS अधिकारियों का फेरबदल,6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
IPS अधिकारियों का फेरबदल,6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
दैनिक खबर के WhatsApp चैनल से जुड़ें बिहार और देश की हर ब्रेकिंग खबर सीधे अपने फोन पर पाएं
फॉलो करें
बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। गृह विभाग की ओर से 10 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार छह पुलिस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रत्न संजय को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है। उन्हें मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी मिली है। किरण कुमार गौरव जाधव को अरवल का एसपी और नवजोत सिमी को अपराध अनुसंधान विभाग में एसपी (सीआईओ) बनाया गया है।

वहीं, चंद्र प्रकाश को पटना का नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) नियुक्त किया गया है। वह पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। पटना सेंट्रल एसपी के रूप में उनकी यह दूसरी पोस्टिंग है। दूसरी ओर, ममता कल्याणी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। उनका जून में पटना सेंट्रल एसपी के पद पर तबादला हुआ था और करीब चार महीने बाद उन्हें नई जिम्मेदारी दे दी गई।
ममता कल्याणी के कार्यकाल में कई चर्चित घटनाएं भी हुईं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान जन सुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर के साथ उनकी तीखी बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। इसी दौरान जन सुराज नेता अनिल यादव को बुद्धा कॉलोनी के चकारम इलाके में गोली मारे जाने की घटना भी सुर्खियों में रही। चर्चित बंटी यादव हत्याकांड भी इसी अवधि में हुआ, जिसको लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे थे।
इसके अलावा निर्मल कुमार आजाद को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के डीजी पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
ऐप खोलें