Sat, Oct 31, 2026 Updated 01:21 PM IST
टॉप न्यूज़ (Top News) 2 मिनट रीडिंग

कार के अंदर मिला रिटायर्ड GM का शव

खास बातें (Key Highlights)
कनपटी पर गोली लगने के निशान, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे
दैनिक खबर ब्यूरो, पटना
कार के अंदर मिला रिटायर्ड GM का शव
कार के अंदर मिला रिटायर्ड GM का शव
दैनिक खबर के WhatsApp चैनल से जुड़ें बिहार और देश की हर ब्रेकिंग खबर सीधे अपने फोन पर पाएं
फॉलो करें

पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 में शनिवार सुबह कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोतिहारी के बलुआ निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है। वह कोल इंडिया में GM के पद से रिटायर्ड हुए थे और रिटायरमेंट के बाद झारखंड के रांची में रह रहे थे।


जानकारी के अनुसार, आलोक कुमार करीब तीन दिन पहले पटना आए थे। शनिवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद गार्ड ने परिजनों को कार के अंदर शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद राजीवनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


पुलिस के अनुसार, मृतक की कनपटी पर गोली लगने के निशान मिले हैं। घटनास्थल से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। मृतक के रिश्तेदार विनोद कुमार ने बताया कि आलोक कुमार को किसी तरह की परेशानी नहीं थी और वह सामान्य थे।


पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL और फिंगर प्रिंट टीम से जांच कराई है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया गया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ऐप खोलें