Sun, Nov 01, 2026 Updated 02:39 PM IST
टॉप न्यूज़ (Top News) 2 मिनट रीडिंग

पटना के सगुना मोड़ और गोला रोड के होटलों में छापेमारी

खास बातें (Key Highlights)
विदेशी महिला समेत 3 रेस्क्यू, होटल के दो कर्मी अरेस्ट
दैनिक खबर ब्यूरो, पटना
पटना के सगुना मोड़ और गोला रोड के होटलों में छापेमारी
पटना के सगुना मोड़ और गोला रोड के होटलों में छापेमारी
दैनिक खबर के WhatsApp चैनल से जुड़ें बिहार और देश की हर ब्रेकिंग खबर सीधे अपने फोन पर पाएं
फॉलो करें

पटना पुलिस ने देह-व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ और गोला रोड स्थित दो होटलों ड्रीम बिला और होटल मगध सम्राट में छापेमारी की। दानापुर एसडीपीओ 1 अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को 2 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों होटलों में देह-व्यापार से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने दोनों जगहों पर एक साथ कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया। इनमें केन्या की रहनी वाली एक विदेशी महिला भी शामिल है। जिसे ड्रीम बिला से डिटेन किया गया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान, तीन मोबाइल फोन, दो होटल रजिस्टर और पासपोर्ट की छायाप्रति बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दोनों होटलों के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान और अन्य साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। रेस्क्यू की गई महिलाओं से भी पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की जानकारी सामने आ सके।

इस मामले में दानापुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब होटल संचालकों और इस गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि होटलों में इस तरह की गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऐप खोलें