Sun, Nov 01, 2026 Updated 03:31 PM IST
पटना (Patna) 2 मिनट रीडिंग

बालिका शिक्षा को लेकर विद्या भारती की तीन दिवसीय कार्यशाला

खास बातें (Key Highlights)
46 शिक्षिकाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
दैनिक खबर ब्यूरो, पटना
बालिका शिक्षा को लेकर विद्या भारती की तीन दिवसीय कार्यशाला
बालिका शिक्षा को लेकर विद्या भारती की तीन दिवसीय कार्यशाला
दैनिक खबर के WhatsApp चैनल से जुड़ें बिहार और देश की हर ब्रेकिंग खबर सीधे अपने फोन पर पाएं
फॉलो करें

पटना के बुद्धमूर्ति स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्या भारती की ओर से बालिका शिक्षा पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। इसमें तीन प्रांतों की 46 चयनित शिक्षिकाएं शामिल हुई हैं। कार्यशाला में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें जीवन उपयोगी शिक्षा देने के तरीके बताए जा रहे हैं।


राष्ट्रीय संयोजिका रेखा चुड़ासमा ने बताया कि कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं को पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पढ़ाई और करियर के साथ बालिकाओं को धर्म, संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों की जानकारी देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ छात्राओं में सही-गलत का विवेक और आत्मनिर्भरता का भाव विकसित करना भी इस पहल का उद्देश्य है।


वहीं, क्षेत्रीय संयोजिका शर्मिला कुमारी ने बताया कि कार्यशाला में अलग-अलग विषयों पर सात स्तरों में बैठक और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम में विद्या भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर भी शामिल हुए।

ऐप खोलें