पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को NDA समर्थित उम्मीदवार नीरज कुमार और नवल किशोर यादव ने नामांकन दाखिल किया। वहीं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजय यादव समेत अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया।
नवल किशोर यादव के नामांकन में हजारों समर्थक गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। समर्थकों ने उनकी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार भी नवल किशोर यादव की जीत तय है।

बैरिया निवासी नीरज ने कहा कि नवल किशोर यादव के सामने कोई टक्कर में नहीं है। वार्ड नंबर 24 के पार्षद प्रतिनिधि रमेश कुमार ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में काम किया है और इसी के आधार पर उनकी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों गाड़ियों के साथ वे समर्थन में पहुंचे हैं।

राजू चौधरी ने कहा कि नवल किशोर यादव नेता के साथ-साथ समाजसेवक भी हैं और लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते हैं। वहीं बैरिया कर्णपुरा के पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि नवल किशोर यादव लगातार छह बार जीत चुके हैं और इस बार भी उन्हें कोई रोक नहीं सकता।
5 अक्टूबर, 2026 को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन करने वाले अभ्यर्थी:
1. श्री नरेन्द्र कुमार लोहानी
2. रंजु कुमारी
3. श्री दिलीप कुमार
4. श्री नीरज कुमार
5 अक्टूबर, 2026 को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन करने वाले अभ्यर्थी:
1. श्री नवल किशोर
2. श्री अवधेश कुमार सिन्हा
3. श्री अजय कुमार
4. श्री नवल किशोर यादव
5. डॉ. रंजन कुमार
6. श्री संजय कुमार